
केन्द्र सरकार आज अपने 4 साल पुरे होने का जश्न मना रही है. इस अवसर पर भाजपा अपने सरकार की उपलब्धियों को गिनानें में लगी हुई है. दुसरी ओर कांग्रेस आज विश्वासघात दिवस मना रही है. कांग्रेस ने केन्द्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है.
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 90 सीटों पर मजबूत है. भाजपा के सर्वे में कांग्रेस ही सरकार बना रही है. उज्जवला योजना में गड़बड़ी राज्य की पोल खोल रही है. बस्तर में अब तक बिजली नहीं पहुंची. जिन गांवों में बिजली नहीं है वहीं पत्थरगड़ी की घटना हुई.
पीएल पुनिया ने कहा कि अब जनता प्रदेश सरकार का विरोध कर रही है. रमन सरकार ने प्रदेश की जनता से वादा को किया, लेकिन वादों को निभाना भूल गई. भ्रष्ट्राचार रोकने कोई प्रयास नहीं किए जा रहे है. प्रदेश में पारदर्शिता नाम की कोई चीज नहीं है. प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लोगों को छला है,इसलिए कांग्रेस आज विश्वासघात दिवस मना रही है.
Source: News18
Comments
Post a Comment