अच्छा है कि पीएम के सवाल-जवाब पहले से तय होते हैं, वरना शर्मिंदगी होती: राहुल गांधी

PM Narendra Modi, Congress President Rahul Gandhi

2019 चुनाव की आहट के साथ ही कांग्रेस-बीजेपी में सियासी हमले का दौर तेज हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार पीएम नरेंद्र मोदी को निशाना बना रहे हैं. इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी ने सिंगापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हालिया संवाद कार्यक्रम को लेकर उन पर कटाक्ष किया और कहा कि अच्छा है कि उनके कार्यक्रम के सवाल-जवाब पहले से तय होते हैं क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो ‘हम सभी के लिए शर्मिंदगी की स्थिति पैदा हो जाती.
राहुल ने ऐसे कसा तंज
राहुल ने मोदी के इस संवाद कार्यक्रम के एक अंश का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि मोदी पहले ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो ‘स्वतःस्फूर्त’ प्रश्नों का सामना करते हैं और दुभाषिये के पास पहले से तय उत्तर होता है. अच्छा है कि वह वास्तविक प्रश्नों का सामना नहीं करते. अगर ऐसा होता तो हम सभी के लिए शर्मिंदगी की स्थिति पैदा हो जाती.
The first Indian PM who takes "spontaneous" questions that the translator has pre-scripted answers to!

Good that he doesn't take real questions. Would have been a real embarrassment to us all if he did.


कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री का जो वीडियो पोस्ट किया है वह सिंगापुर के नानयांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनटीयू) में संवाद कार्यक्रम का है. दावा किया जा रहा है कि एक प्रश्न के उत्तर में प्रधानमंत्री ने जो जवाब दिया और उनकी दुभाषिया ने वहां मौजूद दर्शकों के समक्ष जो कहा, उनमें अंतर था.
Source: India.com

Comments