सोशल मीडिया पर इस समय एक खबर वायरल हो रही है। इस खबर में कहा जा रहा है कि केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि परिवहन विभाग प्रदेश भर में वसूली अभियान में जुटा हुआ है। जिन बड़े वाहनों के कागजात पूरे हैं उनसे भी वसूली की जा रही है। पत्र में यह भी कहा गया है के गडकरी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार को इन गतिविधियों पर तत्काल अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों का कहना है कि यह कब आयत प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बदनाम करने की साजिश के तहत की जा रही है। इसकी पड़ताल करने पर यह तथ्य मिला है कि इस तरह का कोई भी पत्र गडकरी ने प्रदेश सरकार को नहीं लिखा है।
Comments
Post a Comment